Kajal Aggarwal की भयंकर कार एक्सीडेंट में हुई मौत? खबर ने एक्ट्रेस के फैंस को तोड़ा लेकिन...

Kajal Aggarwal Death Hoax: सोशल मीडिया पर हाल ही में यह खबर तेजी से फैलने लगी कि एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का सड़क हादसे में निधन हो गया है। यह खबर इतनी तेजी से वायरल हुई कि फैंस भी घबरा गए। लोग जानना चाहते थे कि क्या वाकई काजल अग्रवाल को कुछ हो गया है तो इस मामले में अब एक बड़ा अपडेट आया है।
काजल अग्रवाल की मौत की खबर
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने खुद सामने आकर साफ कर दिया कि यह सिर्फ झूठी अफवाह है और इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। काजल ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'मैंने कुछ अजीब खबरें देखीं, जिनमें कहा गया है कि मेरा एक्सीडेंट हो गया और मैं अब इस दुनिया में नहीं हूं। सच बताऊं तो यह सब पढ़कर मुझे हंसी आ रही है क्योंकि यह खबरें पूरी तरह झूठ हैं। भगवान की कृपा से मैं बिल्कुल ठीक हूं, सुरक्षित हूं और अच्छा कर रही हूं। कृपया ऐसी फर्जी खबरों पर विश्वास न करें और इन्हें फैलाएं भी नहीं। हमें अपनी एनर्जी पॉजिटिव चीजों पर लगानी चाहिए।'
जब इस खबर को लेकर एक मीडिया हाउस ने काजल से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने शॉर्ट में कहा- 'मैं फिलहाल बिजी हूं, बाद में बात करूंगी।'
पति संग वेकेशन पर थीं काजल
हाल ही में काजल अपने पति गौतम किचलू के साथ मालदीव्स ट्रिप पर गई थीं। उन्होंने वहां से कुछ शानदार तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों के कैप्शन में काजल ने लिखा- 'मालदीव्स मेरा बार-बार लौट आने वाला प्यार है। इसकी खूबसूरती, यहां का नजारा और सनसेट्स हर बार मेरा दिल जीत लेते हैं। ऐसा लगता है जैसे यह प्रकृति का सबसे खूबसूरत रैंप शो हो।'
काजल अग्रवाल का वर्कफ्रंट
काजल पिछली बार विश्नु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह सलमान खान और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'सिकंदर' में भी दिखाई दी थीं। अब जल्द ही काजल कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 3' में नजर आएंगी। साथ ही खबर है कि वह नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का भी हिस्सा होंगी। माना जा रहा है कि इसमें वह मंदोदरी (रावण की पत्नी) का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में यश रावण का रोल निभाएंगे, जबकि रणबीर कपूर और साई पल्लवी भी अहम भूमिकाओं में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications












