सात फेरे लेने वाली हैं 'सिंघम' एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, पोस्ट शेयर कर दी पूरी जानकारी, तारीख पक्की
बीते दिनों अभिनेत्री काजल अग्रवाल की शादी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अब अभिनेत्री ने खुद ने पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। कोरोना महामारी के बीच इस खबर ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। काजल अग्रवाल बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 30 अक्टूबर 2020 को काजल और गौतम सात फेरे लेंगे।
एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में शादी से जुड़ी जानकारी भी फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने लिखा कि वे 30 अक्टूबर को मुंबई में शादी कर रही हैं। कोरोना को देखते हुए वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ परिवार के लोग शामिल होंगे।

काजल पिछले 16 सालों से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। उन्होंने ना सिर्फ तमिल, तेलुगु फिल्मों में बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। काजल साउथ की पॉपुलर और हिट एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड में फिल्म 'सिंघम' को लेकर इन्हें अच्छी पहचान मिली।
अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा- "इस बात को शेयर करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) से 30 अक्टूबर, 2020 को मुंबई में शादी करने जा रही हूं, जिसमें केवल परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। इस महामारी ने निश्चित रूप से हमारी जिंदगी पर गहरा प्रभाव डाला था, लेकिन हम एक साथ अपनी जिंदगी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। मैं आप लोगों का धन्यवाद करती हूं, जो इतने दिनों तक आपने मुझे प्यार दिया और मुझे आशीर्वाद दिया। और जैसा कि हम नया सफर शुरू करने जा रहे हैं तो हमें आपकी दुआओं की बहुत जरूरत है।"
उन्होंने आगे लिखा- "मैं वह काम जारी रखूंगी, जो मैं अब तक करती आई हूं, अपने दर्शकों का मनोरंजन करना.. एक नई उम्मीद और नए तरीके के साथ.. आप लोगों के समर्थन का धन्यवाद।"


Click it and Unblock the Notifications
