अजय देवगन की एक्ट्रेस को खुलेआम किया किस, चौंक गए सब, वीडियो ताबड़तोड़ वायरल
हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें अजय देनगन के साथ नजर आ चुकीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ही हैं। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि किसी ईवेंट पर मीडिया से मुखातिब हो रहीं काजल अग्रवाल को एक व्यक्ति कमर से जकड़ कर किस कर रहा है। जबकि काजल चौंकती हुईं नजर आ रही हैं। ये अजीबो-गरीब वाकया एक टॉलीवुड फिल्म के टीजर लॉन्च के दौरान हुआ है।
[Video: शादी में पागलों की तरह नाचे रणवीर सिंह, बारात डांस ताबड़तोड़ वायरल, चौंक जाएंगे आप]
दरअसल, हैदराबाद में टॉलीवुड फिल्म कवचम का टीजर लॉन्च किया गया। इस ईवेंट में काजल मीडिया से बात कर रही थीं इसी दौरान किसी बात पर काजल ने को स्टार छोटा के नायडू का नाम लिया। बस फिर क्या था छोटा के नायडू स्टेज पर आए काजल को गले लगाए और उनकी गर्दन पर किस कर लिया। हालांकि काजल अग्रवाल ने इसे महज हंस कर टाल दिया लेकिन सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों और वीडियो ने हंगामा मचा दिया।

बता दें कि काजल साउथ सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अजय देवगन की फिल्म सिंघम में काम किया था, इसी फिल्म से बाद से वो बॉलीवुड में भी मशहूर हो गईं। तो चलिए इसी बात पर आगे देखें काजल की बेहद खूबसूरत तस्वीरें और जानें उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











