ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फ्लॉप होने पर कैटरीना ने दी सफाई- मेहनत सब ने की थी लेकिन दर्शक...
कैटरीना कैफ इस समय फिल्म जीरो को लेकर चर्चा में हैं और फिल्म कि रिलीज से पहले उनके गाने हुस्न परचम ने रिलीज होकर तहलका मचा दिया है। इस गाने में वो काफी शानदार लग रही हैं। गौरतलब कि कुछ समय पहले उनकी एक और फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज हुई थी जिसमें सुरैय्या बनकर उन्होने आग लगा दी थी लेकिन फिल्म मुंह के बल गिरी। इस फिल्म में उनके अलावा आमिर खान, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख मुख्य किरदार में थे।
कैटरीना कैफ ने हाल ही में फिल्म के फ्लॉप के बारे में पूछे जाने पर सफाई दी है। उन्होने कहा कि हम सब ने काफी ज्यादा मेहनत की थी लेकिन फिल्म दर्शकों के साथ नहीं जुड़ पाई।

बता दें कि फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा थी और फिल्म काफी बड़े बजट में बनी थी। आमिर खान की फिल्म के लिए तो वैसे भी लोग काफी समय तक इंतजार करते हैं और उनकी फिल्म ऐसी निकल जाए तो निश्चित तौर पर फैंस काफी ज्यादा नाराज होंगे। हालांकि ये पहली बार नहीं हुआ है कि कोई इतनी बड़े बजट की फिल्म फ्लॉप हुई हो बल्कि इस लिस्ट में कई और भी फिल्में हैं...


Click it and Unblock the Notifications











