कैटरीना कैफ ने इंडस्ट्री में पूरे किए 15 साल, 'मैं खुशकिस्मत हूं मुझे इतना प्यार मिला'
कैटरीना कैफ इस समय अपनी आने वाली फिल्म जीरो को लेकर काफी चर्चा में हैं और उनका एक गाना हुस्न परचम आज रिलीज हुआ है जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। कैटरीना कैफ ने इस इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्मो में काम किया है और लोगों ने इसको काफी ज्यादा सराहा है। इस गाने के लांच के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्होने इस साल बॉलीवुड में 15 साल पूरे किए हैं तो आपको कैसा लग रहा है।
इस पर कैटरीना कैफ ने कहा कि मैं काफी ज्यादा खुशकिस्मत हूं जो भी मुझे यहां पर मिला है। इसके अलावा उन्होने ये भी कहा कि वो इस फिल्म को लेकर भी काफी ज्यादा खुश हैं।

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ ने साल 2003 में फिल्म बूम से शुरुआत की थी जो कि काफी ज्यादा नहीं चली और लोगों ने उनको नोटिस नहीं किया था। हालांकि फिल्म में अमिताभ बच्चन थे।
आज कैटरीना कैफ जिस मकाम पर खड़ी हैं वो काफी बड़ा और शायद ही कोई अभिनेत्री ने इतना प्यार दर्शकों से पाया है। उनकी फिल्म जीरो इसी महीने 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिलहाल एक नजर डालते हैं कैटरीना कैफ के शानदार 15 साल के सफर पर और कुछ बेहतरीन फिल्मों पर...


Click it and Unblock the Notifications