भारत: सलमान खान की फिल्म के लिए प्रियंका नहीं थी पहली पसंद, कैटरीना कैफ ने खोला राज
अली अब्बास जफर इस समय फिल्म भारत को लेकर काफी ज्यादा बिजी है और शूटिंग तेजी से चल रही है। इस फिल्म में एक बार फिर से धमाकेदार जोड़ी के रूप में सलमान खान और कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। फिल्म में लीड रोल को लेकर कैटरीना कैफ ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होने प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जो कि काफी ज्यादा चौकाने वाला है।
ये तो सभी को पता है कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा थीं और बाद में किन्ही कारणों की वजह से वो फिल्म से बाहर हो गई। कैटरीना कैफ से पूछा गया था कि वो सलमान और अली अब्बास जफर की दोस्त हैं इसके बाद भी पहले आपका नाम फिल्म के लिए सामने क्यों नहीं आया था।

इस बात पर कैट ने कहा कि मैं भी प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना चाहती थी और प्रियंका इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित थीं। हालांकि अली अब्बास जफर ने कहा था कि वो मुझको ही लेना चाहते थे।
कैटरीना ने ये भी कहा कि वो मेरे दोस्त हैं इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि वो हर फिल्म मेरे साथ करेंगें क्योंकि निर्देशक का नजरिया उनका अपना होता है। इसके पहले तीनो ने मिलकर टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉबस्टर फिल्म दी थी। भारत अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होनी है...


Click it and Unblock the Notifications