Zero: रणबीर कपूर से ब्रेकअप पर आधारित है कैटरीना कैफ का किरदार, क्या बोली एक्ट्रेस
Recommended Video

जीरो फिल्म की रिलीज से पहले काफी ज्यादा चर्चा थी और शाहरुख खान का इंतजार लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन शाहरुख खान की ये फिल्म लोगों के उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई और ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। इस फिल्म को लेकर अनुष्का शर्मा के साथ साथ कैटरीना कैफ की भी काफी ज्यादा तारीफ हो रही है। फिल्म कैटरीना ने जिस तरह का रोल किया उससे ऐसा बताया जा रहा है कि ये किरदार उनके रियल लाइफ से पर आधारित है।
दरअसल इस किरदार को रणबीर कपूर के ब्रेकअप से जोड़ा जा रहा है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ के प्रेमी के रूप में अभय देओल को दिखाया गया है कि जिनका सरनेम भी कपूर ही है।

इसी पर ये सवाल उठा तो कैटरीना ने इसका खुलकर जवाब दिया है। उनका कहना है कि जिस तरह का किरदार मेरा फिल्म में दिखाया गया है मैं वैसी बिल्कुल भी नहीं हूं।
हालांकि लोग ऐसा सोच रहे है कि ये किरदार मेरे रियल लाइफ से जुड़ा हुआ है। जबकि मैं ये बिल्कुल अलग है और रियालिटी बिल्कुल अलग। गौरतलब है कि कैटरीना के अभिनय की लोग काफी तारीफ कर रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











