'कैसे भुला दूं उसे'- Urvashi Rautela ने किया दर्द भरा पोस्ट, यूजर्स बोले 'Rishabh भइया को मना लेंगे'

Recommended Video
कुछ समय पहले क्रिकेटर ऋषभ पंत से अपने कोल्ड वॉर को लेकर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला चर्चा में आईं थीं और इसके बाद वो लगातार खबरों का हिस्सा बनीं हुईं हैं। अक्सर देखा जाता है कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट जैसे ही सामने आते हैं फैंस उनको सीधे ऋषभ पंत से जोड़ देते हैं। कुछ ऐसा ही आज सुबह भी हुआ है, क्योंकि उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होने अपनी एक तस्वीर साझा की है और इस पर जो कैप्शन दिया है वो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।
दरअसल उन्होने लिखा.. ''कैसे भुला दूं उसको, मौत इंसानों तो आती है, यादों को नहीं। #Love'' इस पोस्ट के फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं क्रिकेटर का नाम लेकर मजाक कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, ''मैम हम आपके साथ हैं, आरपी भइया को मना लेंगे।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''दीदी साफ-साफ कह दो ना, ये दो या तीन दुखद वाली पोस्ट अपलोड करके क्या कहना चाहती हो।''
इस तरह से लोग उनको लेकर कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीते दिन भी उन्होने कुछ पोस्ट किए थे जो कि चर्चा में रहे थे। जी हां रविवार को उर्वशी रौतेला 2 पोस्ट में फ्लाइट में नजर आ रही हैं, 2 पोस्ट में शायरी के साथ फोटो शेयर किया है, साथ ही उर्वशी रौतेला ने 2 वीडियो भी शेयर किए।
इनके जरिए उन्होने खुलासा किया था कि, वह ऑस्ट्रेलिया जा रही हैं। इसके बाद लोगों का कहना था कि वो ऋषभ पंत के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहीं हैं। हालांकि उन्होने आधिकारिक तौर पर किसी तरह का खुलासा नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications











