कैलाश खेर हॉलीवुड फ़िल्म में

कैलाश खेर आजकल हॉलीवुड फ़िल्म ‘कपल्स रिट्रीट’ में अपने गाए गाने के लिए काफ़ी चर्चा में हैं. इस फ़िल्म का संगीत विख्यात भारतीय संगीतकार और ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित एआर रहमान ने दिया है.
कैलाश खेर ने गाना गाया था तब उन्हें इस बात का पता नहीं था कि इसे कहां इस्तेमाल किया जायेगा.
कैलाश खेर ने बीबीसी को बताया, '' मैंने ये गाना मुंबई में ही गाया था, उस वक़्त लग रहा था कि ये किसी डॉक्यूमेंट्री के लिए है. बाद में जाकर पता चला कि ये हॉलीवुड फ़िल्म कपल्स रिट्रीट में इस्तेमाल होगा.''
हॉलीवुड की फ़िल्म ‘कपल्स रिट्रीट’ एक कॉमेडी है जिसका निर्देशन पीटर बिलिंगस्ले ने किया है.
कैलाश खेर का गाया ये गाना इसलिए भी ख़ास है क्योंकि एआर एहमान ने उन्हें एक विशेष अंदाज़ में गवाया है.
उन्होंने ने बीबीसी को बताया,'' रहमान ने हमें कोई भारतीय गायक बनाकर नहीं गवाया, उन्होंने मुझे एक स्पेनिश गायक के तौर गवाया.''
खेर कहते हैं कि उनकी एआर रहमान के साथ अंतरंगता है और उनके साथ वो कोई काम करें वो विशेष तो होता ही है.
कैलाश खेर हाल ही में अपने बैंड कैलासा के साथ, अपने पहले अंतरराष्ट्रीय एल्बम ‘यात्रा’ के प्रचार के लिए अमरीका का दौरा करके लौटे हैं.
कैलाश ने कहा, “ अमेरिका का दौरा बहुत ही कामयाब रहा. अमेरिकी श्रोताओं ने हमें आंचभित होकर सुना. हम लोगों ने लॉस एंजेलेस के मशहूर हॉलीवुड बॉल में अपना प्रदर्शन किया जहां एल्विस प्रेसले, बीटल्स, फ़्रैंक सिनाट्रा और कोल्ड प्ले जैसे बैंड और गायक अपने हुनर का प्रदर्शन कर चुके हैं.”
कैलाश खेर बताते हैं कि वो अमरीकी दौरे के दौरान श्रोताओं की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से बहुत ख़ुश हैं


Click it and Unblock the Notifications