' सजी है दिल्ली, यारो जश्न मनाओ'

' सजी है दिल्ली, यारो जश्न मनाओ'

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कैलाश खेर ने भी गाया गाना

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में अब भी भले ही कमियों की बात हो रही हो, लेकिन इन खेलों से जुड़े़ गानों की कोई कमी नहीं रही.

एआर रहमान के थीम सॉन्ग की ग़लत वजहों से ही सही, ख़ूब चर्चा हुई. ख़बरें आईं कि सरकार को ये गाना पसंद ही नहीं आया. उसमें रहमान ने कुछ बदलाव भी किए.

पलाश सेन, आनंद राज आनंद और दलेर मेहंदी ने भी इन खेलों के प्रचार के लिए गाने गाए. अब इस सूची में नया नाम है कैलाश खेर का.

कैलाश ने भी राष्ट्रमंडल खेलों को समर्पित करते हुए एक गाना गाया, जिसके बोल हैं ' रंग रंगीली है दिल्ली, नई नवेली सजी है दिल्ली, यारो जश्न मनाओ, यारो नाचो गाओ'.

कैलाश खेर कहते हैं कि हर कोई इन खेलों से संबंधित गड़बड़ियों की और कमियों की ही बातें कर रहा है, और उनका गाना इन खेलों के बारे में आशा की किरण जगाने वाला है.

बीबीसी से इस गाने के बारे में बात करते हुए कैलाश कहते हैं " मेरा गाना बहुत सरल है. ये मेरे देश के प्रति मेरी भावना व्यक्त करता है. ये भारत के प्रति मेरे भावनात्मक लगाव को दिखाता है. "

कैलाश के मुताबिक़ किसी बड़ी खेल स्पर्धा में हिस्सा लेते वक़्त खिलाड़ी बहुत दबाव में होते हैं. उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का और जीतने का दबाव होता है. ऐसे में उनका गाना खिलाड़ियों के लिए ऐसा तोहफ़ा है, जो उन्हें इस दबाव से निजात दिलाएगा और उनका मूड हल्का रखेगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X