राहत के प्रशंसक कैलाश खेर

By Staff
राहत के प्रशंसक कैलाश खेर

भारत के जाने-माने गायक कैलाश खेर, मशहूर पाकिस्तानी गायक राहत फ़तह अली ख़ान के बड़े फ़ैन हैं. उन्होंने हाल ही में राहत साहब के साथ एक शो किया.

खेर कहते हैं कि राहत साहब नुसरत फ़तह अली ख़ान की गायकी की परंपरा के ध्वज को फ़हरा रहे हैं.

खेर ने बीबीसी को बताया "उनकी गायकी का मैं बड़ा प्रशंसक हूं. राहत साहब भी मेरी गायकी को बहुत पसंद करते हैं."

कैलाश खेर ने कहा कि उनके और राहत साहब की गायकी में फ़र्क है.

कैलाश कहते हैं, "हम जो गाते हैं वो थोड़ा अलग अंदाज़ में है. हम स्टेज पर मटक भी लेते हैं. और गायकी के बीच में कुछ किवदंतियां भी छेड़ देते हैं. लेकिन राहत साहब बैठक का गाना गाते हैं, परंपरागत गाने गाते हैं. हांलाकि उन्होंने कुछ ख़ूबसूरत फ़िल्मी गाने भी गाए हैं."

सलीम

कैलाश खेर संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान के सलीम मर्चेंट से भी काफ़ी प्रभावित हैं. हाल ही में सलीम ने ‘कुरबान’ में एक गाना गाया जो खेर को बहुत पसंद आया.

खेर कहते हैं, "मेरा करियर ही सलीम मर्चेंट से शुरु हुआ था. मैं उसे हमेशा ख़ुद गाने के लिए कहता था लेकिन वो मेरी बात नहीं माना. अब जब यश चोपड़ा और उदय चोपड़ा ने बोला तो उन्होंने गाया. शुकरन अल्लाह सुनकर तो लोग भौंचक्के रह गए."

कैलाश खेर हाल ही में पिता भी बने हैं. उन्होंने कहा कि वो अपने बेटे कबीर के लिए एक एल्बम पर भी काम कर रहे हैं. खेर ये एल्बम अपने बेटे को उपहार के रुप में देंगे. इस एल्बम में सात गाने होंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X