14 नवंबर को रिलीज होगा कैलाश का 'सचिन एंथम'

मशहूर गायक कैलाश खेर ने तो सचिन के लिए 'सचिन एंथम' ही बना डाला है जो कि 14 नवंबर को यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगा। मालूम हो कि सचिन अपने करियर का अंतिम टेस्ट मैच गुरुवार को यानी 14 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही खेलेंगे।
सचिन के लिए कैलाश ने कहा कि "यह आश्चर्यजनक है कि सचिन संन्यास ले रहे हैं। अब उनके पास क्रिकेट के अलावा अपनी पसंद के अन्य कामों को करने का भी वक्त होगा। हो सकता है कि वह गाएं और यदि ऐसा होता है तो मैं उनके साथ काम करना चाहूंगा। यदि ऐसा होता है, तो वह मजेदार होगा।"
कैलाश ने सचिन की सादगी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "दुनिया में ऐसे लोग भी हैं जो क्रिकेट के प्रशंसक नहीं हैं लेकिन सचिन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। ऐसे बहुत कम लोग हैं जिनके बारे में आप कह सकते हैं 'एक और अकेला' और सचिन ऐसे ही व्यक्ति हैं। वह न केवल अद्भुत खिलाड़ी हैं बल्कि अद्भुत इंसान भी हैं।"
मालूम हो कि कैलाश को सचिन से गाने की उम्मीद इसलिए भी है क्योंकि सचिन हिंदी फिल्मों और गानों के बेहद शौकिन इंसान हैं। वह लता जी, रफी और किशोर दा के बहुत बड़े फैन हैं, उन्हें जब भी समय मिलता है वह गाने सुनते हैं इसलिए कैलाश को लगता है कि क्रिकेट के बाद सचिन अपने पसंद के गानों और गायिकी पर वक्त देंगे।


Click it and Unblock the Notifications