..................... Kailash Kher Takes Holy Dip In Mahakumbh Triveni Sangam Video Viral - Hindi Filmibeat

Kailash Kher ने गाना गाते हुए संगम में लगाई डुबकी, बोले- मैं धन्य हूं जो इस धरती पर जन्म लिया...

Kailash Kher In Mahakumbh

Kailash Kher In Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ में काफी सारे सेलिब्रिटीज ने शिरकत की और संगम में डुबकी भी लगाई। लेकिन अब इसी बीच मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने भी संगम में आस्था की डुबकी लगाई है और पवित्र स्नान करने के बीच में उन्होंने बहुत ही खूबसूरत तरीके से गाना भी गाया है। इसके बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हुआ।

कैलाश खेर के वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि वह संगम में डुबकी लगाते हुए गाना गा रहे हैं। कैलाश खेर गाते हुए नजर आए कि "हीरे मोती मैं ना चाहूं, मैं तो चाहूं संगम तेरा। ये त्रिवेणी संगम के पवित्र स्नान के पल हैं। जहां पर सूर्य देव को प्रणाम करके तीनों हमारी गंगा मां, सरस्वती मां, यमुना मां सबको प्रणाम करके हमने स्नान किया है। मैं अपने माता-पिता से लेकर गौ माता और बाकी सब लोगों को प्रणाम करता हूं और मैं धन्य हूं कि मैं इस धरती पर जन्मा हूं।"

अब लगातार कैलाश खेर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। काफी सारे लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए भी नजर आए और काफी लोगों ने उनकी तारीफ भी की है। अगर हम कैलाश खेर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में अपनी आवाज से हर किसी का दिल जीत रखा है। वह अभी तक काफी सारे गाने गा चुके हैं।

Read more about: kailash kher mahakumbh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X