अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस गाने पर नचाना चाहते हैं कैलाश खेर- वायरल हो रहा है बयान

इस समय भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है क्योंकि वो पहली बार भारत दौरे पर आ रहे हैँ। इसको लेकर देश में कई तरह की तैयारियां और कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। लेकिन इस समय मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जो कि काफी वायरल हो रहा है। दरअसल कैलाश खैर डोनाल्ड ट्रंप को नचाने की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि वो ट्रंप को अपने गाने 'अगड़ बम लहरी' पर नचाना चाहते हैं।

गौरतलब है कि इस बात को लेकर एएऩआई ने ट्वीट किया है और लिखा है.. 24 फरवरी को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाली अपनी परफॉर्मेंस पर कैलाश खेर: 'जय-जय कारा, जय-जय कारा स्वामी देना साथ हमारा' गीत से परफॉर्मेंस की शुरुआत होगी और 'अगड़ बम-बम लहरी' से इसकी समाप्ति होगी।

kailash kher, कैलाश खेर

मेरा बस चले तो मैं इसी गाने पर उनको(ट्रंप) भी नचाऊं। कैलाश खेर इस दौरान न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दे रहे थे। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप का एक ट्वीट भी काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जो कि उन्होने आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान पर किया है।

बता दें कि ट्रंप ने आयुष्मान खुराना की इस फिल्म की तारीफ की थी। बता दें कि पीएम मोदी कुछ समय पहले अमेरिका गए थे और अब डोनाल़्ड ट्रंप भारत की यात्रा करने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X