..................... सिंगर कैलाश खेर का 'म्यूजिक माफिया' पर बड़ा खुलासा | Kailash Kher open ups about 'Music Mafia' and Sushant Singh Rajput death - Hindi Filmibeat

सिंगर कैलाश खेर का 'म्यूजिक माफिया' पर बड़ा खुलासा, सुशांत सिंह राजपूत केस पर दिया रिएक्शन

फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों नेपोटिज्म, फेवरिटज्म को लेकर काफी बातें हो रही हैं। लोकप्रिय मांग पर इस बार पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री 'द फ्यूचर ऑफ लाइफ' फेस्टिवल चैट शो के लिए एक साथ आए और इस बारे में बातें कीं। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ने गायक कैलाश खेर के साथ अपना कार्यक्रम सादर किया।

जब विवेक अग्निहोत्री ने कैलाश खेर से संगीत माफिया को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा, "यहाँ पर लोग अपमानित इसीलिए करते हैं क्यूंकि उनको संगीत का ज्ञान कम होता है और इसी वजह से वह अपना रुतबा दिखाने के लिए किसी भी होनहार गायक को अपमानित करते हैं। मुझे भी यहां अपमानित होना पड़ा है।"

Kailash Kher

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि, हमारे देश में सच्ची प्रतिभा का शोषण होता है। वहीं, पल्लवी जोशी ने एक घटना को शेयर करते हुए बताया, "कैलाश के गीत अल्लाह के बंदे को सुनकर मैं बहुत प्रभावित हुई थी। उसके बाद, मैंने विवेक अग्निहोत्री को उनकी फिल्म के लिए कैलाश खेर की सिफारिश की थी।" बाद में, कैलाश ने विवेक अग्निहोत्री की चॉकलेट फिल्म के लिए एक गाना गाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X