MeToo: सेक्सुअल हैरेसमेट पर कैलाश खेर ने मांगी माफी, इस गायिका ने लगाए थे गंभीर आरोप
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर पर एक महिला के साथ साथ गायिका सोना महापात्रा ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। एक के बाद एक इन आरोपों के बाद सुबह से खबरें आग की तरह फैल रहीं है और लोगों कैलाश खेर के जवाब का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि कैलाश खेर ने इस मामले में चुप्पी तोड़ दी है और कहा कि जिन लोगों के साथ वो रहते है उनसे आप पूछ सकते है कि मैं लोगों की कितनी इज्जत करता हूं और खासकर महिलाओं की..
फिर भी अगर किसी को ऐसा लगा है तो उसके लिए वो माफी मांगना चाहते है। गौरतलब है कि सोना महापात्रा ने ये आरोप लगाया था कि जब वह एक बार कैलाश खेर के साथ एक गाने की तैयारी कर रही थीं,

तब कैलाश ने उनकी जांघों पर हाथ रख दिया.. और कहा कि तुम बहुत खूबसूरत हो.. अच्छा हुआ तुम किसी सिंगर को मिली, ना कि किसी एक्टर को। सोना ने लिखा- इस हरकत के बाद मैं तुरंत ही वहां से निकल गई।
इसके अलावा एक महिला पत्रकार ने एक कॉंफ्रेंस के दौरान उनपर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। बता दें कि इस समय चल रहे #MeToo को लेकर पूरे बॉलीवुड में हलचल मची हुई है और आए किसी ना किसी पर पीड़ित महिलाएं आरोप लगा रहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











