अल्लाह के बंदे, कैलाश खेर अस्तपाल में भर्ती!
हिंदी फिल्म जगत के जाने माने गायक कैलाश खेर को बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर स्वयं इसके बारे में जानकारी दी और कहा कि वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ्य थे लेकिन लगातार इसे इग्नोर कर रहे थे। आखिरकार उन्हें ज्यादा दिक्कत के चलते गुजरात में अपना एक शो रद्द करना पड़ा।

कैलाश ने सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिये बताया कि वह कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए। उन्होंने लिखा, "स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने और प्रतिबद्धताओं को वरीयता देना आपको उस जगह पहुंचा देता है, जहां कोई व्यक्ति नहीं जाना चाहता। पहली बार मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हूं। न्यूयॉर्क से आते ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।"
खेर को लगता है कि स्वास्थ्य को नजरअंदाज करके उन्होंने सबक सीखा है। उन्होंने लिखा, "पहली बार गुजरात के भारुच में एक शो रद्द करना पड़ा। बड़ा सबक सीखा है। अपने स्वास्थ्य को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए, चाहें आप ओबामा के साथ खाना खा रहे हों या नोबल पुरस्कार प्राप्त कर रहे हों। शरीर अंतत: बदला लेता है। ईश्वर मेरी दुनिया को हमेशा स्वस्थ और खुश रखे।"
अल्लाह के बंदे, तेरी दीवानी जैसे कई खूबसूरत गानों को अपनी आवाज देने वाले इस गायक की सलामती की दुआ उनके फैंस कर रहे हैं। उम्मीद है कि वो जल्द ही ठीक होकर अपने घर वापस लौटेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











