'काई पो छे' मस्त फिल्म छे- ट्विटर रिव्यू

ट्विटर पर लोगों ने काई पो छे फिल्म को ढ़ेर सारे अच्छे कमेंट्स दिये हैं रेडियो जॉकी अदिति ने ट्वीट किया "मुझे तीन लोग फिल्म में काफी पसंद आए। खास तौर पर मानव कौल जिन्होंने बिट्टू जोशी की भूमिका की है और राजकुमार यादव जिन्होंने ओमी का किरदार किया है और आशीष कक्कड़। काई पो छे मस्त फिल्म छे।" सक्शील कुमार ने ट्वीट किया "ये फिल्म सिर्फ दोस्ती के बारे में नहीं है। बल्कि ये एक जिंदगी पर आधारित फिल्म है।" शशांक ने ट्वीट किया "बेहतरीन एहसास, बेहतरीन शॉट्स, बेहतरीन संगीत और खूबसूरत एक्टिंग। काई पो छे एक सिंपल, और बेहतरीन कहानी वाली फिल्म है।"
रंजीत ने लिखा "और जिदगी आगे बढ़ती जाती है। काई पो छे देखी। बेहतरीन फिल्म, बेहतरीन परफॉर्मेंस और बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी।" यादिता ने काई पो छे फिल्म के बारे में लिखा "इसे कहते हैं अच्छा मनोरंजन। बेहतरीन। पूरी कास्ट की एक्टिंग बेहतरीन है। मैं इसे बार बार देख सकती हूं।" तनीशा ने लिखा अभी तक उसी एक्साइटमेंट को फील कर रहे हैं जो कि फिल्म की कास्ट फिल्म में 2001 में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए आखिरी टेस्ट मैच के दौरान फील कर रही थी।


Click it and Unblock the Notifications