..................... 'Kai Po Che!' will make Sushant Singh Rajput's girlfriend cry | सुशांत की पहली फिल्म ‘काई पो चे' को लेकर भावुक अंकिता - Hindi Filmibeat

सुशांत की पहली फिल्म ‘काई पो चे' को लेकर भावुक अंकिता

टीवी की दुनिया के हॉट कपल में से एक सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की प्रेमकहानी से तो हर कोई वाकिफ है। अपने प्यार सुशांत की पहली फिल्म 'काई पो चे' का बेसब्री से इंतजार कर रही अंकिता ने कहा कि मुझे पता है कि सुशांत की फिल्म को देखने के बाद मैं जरूर रो पडूंगी। मुझे और सुंशात को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है। तो वहीं सुशांत ने कहा कि यह मेरे लिेए सपने के सच होने जैसा है।

अंकिता ने मुझे हर कदम पर फिल्म के प्रोत्साहित किया है, अब हमें बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार है। आपको बता दें कि फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में पहुंच रही है लेकिन इसका स्पेशल प्रीमियर 18 फरवरी को होगा।

गौरतलब है कि कभी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता अभिषेक कपूर की यह तीसरी निर्देशित फिल्म 'काई पो चे' है।

अभिनय में फेल होने के बाद अभिषेक ने फिल्म निर्माण का बीड़ा उठाया है। इस फिल्म के जरिये टीवी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के साथ लीड रोल में राज कुमार यादव और अमित हैं।

मालूम हो कि यह फिल्म लेखक चेतन भगत के मशहूर उपन्यास'द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित है जो कि तीन दोस्तों की कहानी कहती है, जो कि क्रिकेट को दीवानों की तरह चाहते हैं लेकिन उनका पाला धर्मगुरूओं से पड़ जाता है और तभी एक दोस्त को दोस्त की बहन से प्यार हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X