दोस्ती के यादगार लम्हों की कहानी है 'काइ पो छे'

चेतन भगत जो कि नौजवानों के पसंदीदा नॉवेल राइटर माने जाते हैं कि अभी तक दो नॉवेल 'वन नाइट एक द कॉल सेंटर' और 'फाइव प्वाइंट समवन' पहले ही फिल्मों में तब्दील की जा चुकी हैं। जिसमें से फाइव प्वाइंट समवन पर बनी फिल्म '3 ईडियट' बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। अब एक बार फिर से चेतन भगत की एक और नॉवेल '3 मिस्टेक्स ऑफ माइ लाइफ' भी फिल्म में तब्दील होकर दर्शकों के सामने आने वाली है। इस फिल्म का टाइटल है 'काई पो छे'।

इस फिल्म का निर्देशन किया है अभिषेक कपूर ने और निर्माता हैं रोनी स्क्रूवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर। फिल्म में 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ की तरह ही तीन दोस्त हैं और पूरी फिल्म इन तीन दोस्तों की जिंदगी और उनके जीने के अंदाज के इर्द गिर्द घूमती है। सुशांत सिंह राजपूत, राज कुमार और अमित साथ ने ईशान, गोविंद और ओमी के किरदार निभाए हैं। फिल्म का पहला ट्रेलर साल 2012 में सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दबंग 2' के साथ रिलीज हुआ था।

'काइ पो छे' का मतलब गुजराती में उड़ती हुई पतंग को काट देना होता है। फिल्म में भी कुछ ऐसा ही दिखाया गया है। तीनों दोस्त अपनी जिंदगी अपनी तरीके से बिंदास जीते हैं और एक दिन उनके हाथ से उनकी जिंदगी की डोर छूट जाती है। वो अपनी जिंदगी में कई गलतियां करते हैं जिनके बारे में बाद में सोचकर वो काफी पछताते हैं। फिल्म 22 फरवरी 2013 को रिलीज होगी। फिल्म में संगीत दिया है अमित त्रिवेदी ने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X