काई पो छे की सफलता का सेहरा मोदी के सर!
अभिषेक कपूर ने ट्वीट किया "आश्चर्य की बात है कि कुछ लोग काई पो छे को मोदी प्रोपगेंडा के रुप में देख रहे हैं। वो अवश्य प्वाइंट को मिस कर रहे हैं और वो देखने की कोशिश कर रहे हैं जो कि फिल्म में है ही नहीं। काई पो छे मासूम नौजवानों और उनकी ऐज पर आधारित है। इसे वैसे ही लें जैसी ये है तो शायद आप सच देख पाएं।" अभिषेक कपूर को लोग लगातार उनकी फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं। लोगों ने अभिषेक कपूर को कहा कि उनकी फिल्म काफी बेहतरीन है और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है।
काई पो छे फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म 'काई पो छे' लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, राजपाल यादव और अमित साध ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में तीनों एक्टरों की एक्टिंग जबरदस्त है। काई पो छे फिल्म चेतन भगत की नॉवेल 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाईफ पर आधारित है। फिल्म में तीन दोस्तों की दोस्त और उनकी जिंदगी में आने वाली मुश्किलों को दिखाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












