..................... 'Kai Po Che' is a fantastic and Heart Touching film, said Hrithik Roshan | दिल छू लेने वाली फिल्म है 'काई पो चे': रितिक रोशन - Hindi Filmibeat

दिल छू लेने वाली फिल्म है 'काई पो चे': रितिक रोशन

बर्लिन फिल्म महोत्सव में जबरदस्त कमाल करने वाली अभिषेक कपूर की फिल्म 'काई पो चे' के मुरीद अभिनेता रितिक रोशन भी हो गये हैं। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद रितिक ने कहा कि फिल्म के लिए केवल एक ही शब्द कह सकता हूं कि यह वाकई में बेहतरीन है।

इसके सारे कलाकारों ने दिल को छू लेने वाला अभिनय किया है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि यह फिल्म जरूर कमाल करेगी और इसके सारे कलाकार बहुत आगे जायेंगे। मैं अभिषेक और उनकी पूरी टीम को एक अच्छी फिल्म बनाने के लिए दिल से बधाई देता हूं और उनकी फिल्म अच्छा बिजनेस करे इसकी उम्मीद करता हूं।

आपको बता दें कि ऐसी ही प्रतिक्रियाएं बर्लिन महोत्सव से भी आयी थीं। वहां फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग हुई थी। इस फिल्म को लेकर लोग बेकरार इसलिए भी थे क्योंकि यह फिल्म मशहूर लेखक चेतन भगत के लोकप्रिय नॉवेल 'द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित है।

भारत में यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हो रही है। कभी ट्विंकल खन्ना के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिषेक कपूर के लिए यह फिल्म बहुत मायने रखती है। अभिनय में फेल होने के बाद अभिषेक ने फिल्म निर्माण का बीड़ा उठाया है। यह उनकी तीसरी फिल्म है। इससे पहले वो आर्यन और रॉक ऑन जैसी फिल्में बना चुके हैं।

इस फिल्म के जरिये टीवी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत भी बड़े पर्दे पर कदम रख रहे हैं। फिल्म में उनके साथ राज कुमार यादव और अमित हैं।

मालूम हो कि 'द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' तीन दोस्तों की कहानी है जो कि क्रिकेट को दीवानों की तरह चाहते हैं लेकिन उनका पाला धर्मगुरूओं से पड़ जाता है और तभी एक दोस्त को दोस्त की बहन से प्यार हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X