'काई पो चे' का फैन हुआ बॉलीवुड
बीती रात अभिषेक कपूर की बहुचर्चित फिल्म 'काई पो चे' का ग्रैंड प्रीमियर मुंबई में हुआ जिसमें बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। सभी को फिल्म बहुत अच्छी लगी है। सभी ने फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की है। जहां रितिक रोशन ने इस फिल्म को हार्ट टचिंग बताया है वहीं दूसरी ओर विद्या ने भी कहा है कि फिल्म शानादार है जो कि लोगों को जरूर अच्छी लगनी चाहिए।
फिल्म के प्रीमयर पर फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। इस फिल्म के नये चेहरों सुशांत सिंह राजपूत, राज कुमार यादव और अमित को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर हैं। जिन्होंने पहले आर्यन और रॉक ऑन जैसी फिल्में बनायी हैं। बर्लिन महोत्सव में भी फिल्म को काफी वाहवाही मिली है।
मालूम हो कि यह फिल्म चेतन भगत के मशहूर नॉवेल 'द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित है जिसमें तीन दोस्तों की कहानी है जो कि क्रिकेट को दीवानों की तरह चाहते हैं लेकिन उनका पाला धर्मगुरूओं से पड़ जाता है और तभी एक दोस्त को दोस्त की बहन से प्यार हो जाता है।फिल्म के बारे में अभिषेक ने पहले ही कहा है कि 'काई पो चे' धर्म, राजनीति और क्रिकेट की नयी तस्वीर लोगों के सामने रखेगी। लोग इसे लंबे समय तक भूल नहीं पायेंगे। तो वहीं इस फिल्म का इंतजार चेतन भगत को भी बेसब्री से हैं। फिल्म 22 फरवरी को प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म पर कई लोगों के भविष्य की गाड़ी टिकी हुई है देखते हैं लोग इस फिल्म के बारे में क्या कहते हैं?


Click it and Unblock the Notifications












