चेतन भगत के दिल के करीब है 'काई पो छे'

मशूहर नॉवेल राइटर चेतन भगत की 2008 में रिलीज हुई नॉवेल 'थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित फिल्म 'काई पो छे' इस शुक्रवार 22 फरवरी को रिलीज हुई। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा बिजनेस किया कि फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर और फिल्म की पूरी कास्ट सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार यादव और अमित साध सभी काफी खुश हुए। सभी को आशा है कि आने वाले कुछ सप्ताह तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार पहले ही दिन काई पो छे को देखने 70 प्रतिशत लोग सिनेमाहॉल पहुंचे। वीकेंड की टिकट अभी से ऑलमोस्ट बिक चुकी हैं।

काई पो छे के बारे में जब चेतन भगत से पूछा गया तो चेतन भगत ने बताया "मैं भारत से बहुत प्रेरित हूं। मैं इसलिए लिखता हूं क्योंकि मैं लोगों की सोच के बारे में जानना चाहता हूं। मैं अपनी कहानियों से उनका मनोरंजन करता हूं। मेरी नॉवेल पर जो भी फिल्में बनती हैं उनके जरिये भी मैं लोगों का मनोरंजन करता हूं। फिल्में एक ऐसा माध्यम है जिसे हर भारतीय पसंद करता है। मैं एक को-क्रिएटर और लेखक हूं इसलिए ये फिल्म (काई पो छे) मेरे दिल के बेहद करीब है। फिल्म में कोई भी बड़ा स्टार नहीं है लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि लोगों को फिल्म पसंद आएगी। आजकल के दर्शक कुछ अलग और मौजूदा परिस्थितियों पर बेस्ट कहानियों को पसंद करते हैं।"

दूसरी तरफ काई पो छे फिल्म को मिल रही लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाओं और रिव्यूज से फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर काफी खुश हैं। ट्विटर पर अभिषेक ने सभी को धन्यवाद कहते हुए लिखा है "थैंक यू मेरी फिल्म को पसंद करने के लिए। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे इतनी बेहतरीन कास्ट के साथ काम करने का मौका मिला।" सिर्फ दर्शकों को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारों को भी काई पो छे फिल्म बेहतरीन लगी है। गौरव कपूर ने लिखा "आप किसी बेहतरीन कहानी को बताने से नहीं रोक सकते। और किसी अच्छे इंसान को नीचे नहीं रख सकते। मुझे अभिषेक कपूर पर गर्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X