नॉवेल फ्लॉप लेकिन 'काई पो छे' हिट

चेतन भगत की 2008 में पब्लिश हुई नॉवेल थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ पर बेस्ट फिल्म 'काई पो छे' इस शुक्रवार 22 फरवरी को रिलीज हुई है और इस फिल्म को देखने के बाद हर किसी के होंठों पर एक ही बात थी लाजवाब। जिसने भी ये फिल्म देखी हर किसी को फिल्म में किरदारों की एक्टिंग, निर्देशन, गाने सबकुछ बेहतरीन लगा। लेकिन जहां तक बात है चेतन भगत की नॉवेल की तो लोगों का कहना है कि काई पो छे फिल्म चेतन भगत की नॉवेल से कहीं ज्यादा बेहतर है। नॉवेल को हर किसी ने बुरा ही कहा लेकिन फिल्म की तारीफ की।

अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित की गयी फिल्म काई पो छे में सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार यादव और अमित साध ने मुख्य भूमिका निभाई है। ये तीनों एक्टर पहली बार किसी फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। लेकिन इनकी एक्टिंग को देखकर हर कोई हैरान था। क्योंकि इनकी एक्टिंग इतनी बेहतरीन थी कि किसी को भी नहीं लगा कि ये इनकी पहली बतौर मुख्य किरदार फिल्म है। काई पो छे फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है जो कि अपने सपनों को सच करने के लिए खुद से और पूरी दुनिया से लड़ते हैं। फिल्म की कहानी चेतन भगत की नॉवेल थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ से ली गयी है लेकिन फिल्म और नॉवेल में से लोगों को फिल्म ज्यादा बेहतर लगी। नॉवेल के बारे में पूछने पर लोगों ने यही कहा कि नॉवेल तो बोरिंग थी लेकिन फिल्म काफी एंटरटेनिंग लगी।

श्याम ने 'काई पो छे' देखने के बाद ट्वीट किया "'काई पो छे' एक बेहतरीन फिल्म है। फिल्म का निर्देशन, एक्टिगं और एहसास सभी कुछ बेहतरीन है। चेतन भगत बहुत लकी हैं। लेकिन उनकी ये नॉवेल बहुत ही बेकार थी।" लेकिन एक दूसरे ट्विटर फोलोवर श्रेया ने लिखा है "काई पो छे मेरी पसंदीदा नॉवेल पर बेस्ट फिल्म है। चेतन भगत की 2 स्टेट्स और थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाईफ दोनों बेहतरीन नॉवेल हैं।" कुल मिलाकर फिल्म को काफी अच्छे कमेंट्स मिल रहे हैं। बॉलीवुड सितारों में से जिसने भी ये फिल्म देखी है सभी को ये फिल्म बेहतरीन लगी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X