बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा रही है काई पो चे

By Ajay Mohan

मुंबई। भारतीय युवाओं की चुनौतीपूर्ण जिंदगी को रुपहले पर्दे पर उतारने वाली काई पो चे ने पहले ही दिन धमाकेदार प्रदर्शन किया है। पहले दिन 4.5 करोड़ की कमई फिल्‍म ने की है। वर्ष की शुरूआत में ही वर्ष की श्रेष्ठ फिल्मों में से एक, भावनाओं को उद्वेलित करने वाली और वर्तमान से कहीं आगे भविष्य की फिल्मों को रास्ता दिखाने वाली फिल्म साबित हो सकती है 'काई-पो-चे'।

गुजरात में पतंगें उड़ाते वक्त एकदूसरे को चुनौती देने के अंदाज में पुकारा जाने वाले शब्द 'काई-पो-चे' के शीर्षक वाली यह फिल्म हमारे जेहन में गहरे धंस जाने वाली फिल्म साबित होने वाली है। निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म 'काई पो चे' ने भारत में प्रदर्शन के पहले दिन बॉक्सऑफिस पर 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

चेतन भगत के उपन्यास 'द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' के फिल्म रूपांतरण 'काई पो चे' में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, राज कुमार यादव और अमित साध ने काम किया है। देश के लगभग 1,000 सिनेमाघरों में शुक्रवार को फिल्म प्रदर्शित हुई। यूटीवी मोशन पिक्च र्स ने 12 करोड़ के बजट से यह फिल्म बनाई है।

डिजनी यूटीवी के निर्देशक गौरव कपूर ने एक बयान में कहा, "फिल्म ने शानदार शुरुआत की है और सप्ताहांत में अच्छा व्यवसाय करेगी। हमें इस सप्ताहांत में फिल्म से बड़ी उम्मीद है।" अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म कुल 250 सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है। खाड़ी के देशों में गुरुवार को प्रदर्शित हुई फिल्म ने दो दिनों के भीतर 170,000 डॉलर कमाए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X