अभिषेक ने भी कहा 'काई पो छे'!
यूटीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने अभिषेक कपूर की मेहनत और उनकी काबिलियत की तारीफ करते हुए कहा "काई पो छे से अभिषेक ने कमर्शियल सफलता और क्रिटिकल एनालिसिस दोनों को अपना बना लिया है। हमें खुशी है कि हम अभिषेक के साथ जुड़ रहे हैं और अगली फिल्म एक साथ बना रहे हैं। साथ ही हम भविष्य में एक साथ और भी कई फिल्में करने की सोच रहे हैं।" सिद्धार्थ रॉय कपूर ने आगे कहा कि "अभिषेक कपूर को गॉड की तरफ से फिल्ममेकर होने का टैलेंट मिला है। बतौर सूत्रधार अभिषेक का लक्ष्य काफी क्लियर रहता है औऱ वो बहुत ही खूबी के साथ अपने नजरिये को कहानी में ढ़ाल देते हैं।"
अभिषेक कपूर जो कि यूटीवी मोशन पिक्चर्स के साथ एक बार फिर से जुड़ने को लेकर काफी उत्साहित हैं ने कहा "मुझे बहुत खुशी है कि ये बॉंड आगे बढ़ गया। काई पो छे फिल्म को बहुत ही संतोषजनक सफलता मिली है और मैं और यूटीवी एक कदम और बढ़ा रहे हैं अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए और मजबूत करने के लिए।" काई पो छे अभिषेक कपूर की तीसरी फिल्म है इससे पहले अभिषेक कपूर ने आर्यन और रॉक ऑन फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म के कलाकार सुशांत सिंह राजपूत, अमित साध और राज कुमार यादव ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। शुक्रवार को काई पो छे फिल्म ने कुल 4.5 करोड़ का बिजनेस किया है।


Click it and Unblock the Notifications












