..................... Kai Po Che actor Amit ready to connect to fans through Social Media, अपने फैन्स तक पहुंचने के लिए अमित अपनाएंगे सोशल मीडिया - Hindi Filmibeat

फैन्स तक पहुंचने के लिए अमित अपनाएंगे सोशल मीडिया

फिल्म 'काई पो छे' में ओमी के किरदार में नजर आए टेलीविजन और फिल्म कलाकार अमित साद्य ने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए अपना फेसबुक और ट्विटर अकाउंट शुरू किया है?उनके फेसबुक पेज पर उनके बचपन से लेकर अब तक की निजी और पेशेवर जानकारियां होंगी जिसमें उनकी पसंद और प्रेरणा का भी जिक्र होगा।

अमित ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "मैं लोगों से जुड़ा हुआ व्यक्ति हूं। मुझे उन लोगों की प्रतिक्रियाएं पंसद है जिन्होंने मेरी फिल्में देखी हैं।" उन्होंने कहा, "ये वे है जिन्होंने मुझे आशावादी महसूस कराया है। मेरे लड़खड़ाने पर उनकी बातों ने मुझे सही रास्ते पर लाया। मुझे लगता है कि लोगों से जुड़ने का फेसबुक से बेहतर जरिया नहीं हो सकता। मैं ट्विटर पर भी हूं।"

फिल्म 'फूंक 2' से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने से पहले अमित ने 'क्यों होता है प्यार' और 'गन्स एंड रोज' धारावाहिक में अभिनय किया था। वह रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X