असली कलाकार है विद्या बालनः सुजॉय घोष
अपनी आने वाली फिल्म कहानी को लेकर सुजॉय घोष काफी उत्साहित हैं। हालांकि उनकी पहली फिल्म अलादिन पर्दे पर कोई जादू नही कर पाई थी इस बात पर घोष का कहना है कि पूर्व में हुई गलतियों पर चिंता करने का कोई अब कोई फायदा नहीं है।
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई फिल्म नहीं चलती, तो उसका कारण बहुत ही आसान है, अगर मैं इसे एक निर्देशक के रूप में कहूं तो बतौर निर्देशक मैं फिल्म की कहानी के भावों को प्रकट नहीं कर पाया। आप मेरी फिल्म देखने आए लेकिन मैं आपको थिएटर की सीट पर बिठाकर नहीं रख सका, मैं फिल्म के भाव आप तक पहुंचाने में नाकाम रहा।
बॉलीवुड एक ऐसा उद्योग है, जहां आप नाकामी से बहुत कुछ सीख सकते हैं। अगर मैं फिल्म के असफल होने के कारणों को ढूंढने बैठ जांऊगा और उनका पोस्टमार्टम करता हूं, तो यह समय की बर्बादी होगी। वैसे कहानी की पहली झलक को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म में विद्या बालन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
इस फिल्म में विद्या एक गर्भवती महिला का किरदार निभा रही हैं, जो अपने लापता पति की तलाश में कोलकाता आती है। वैसे 'द डर्टी पिक्चर' ने दर्शकों के बीच उनकी पहचान बोल्ड एक्ट्रेस को तौर पर बना दी है। घोष मानते है कि विद्या किसी भी किरदार को बड़ी ही आसानी से कर सकती हैं।
मुझे नहीं लगता कि विद्या को बोल्ड एक्ट्रेस कहा जाना चाहिए। वो एक वास्तविक कलाकार हैं। यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि वह एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। 'कहानी' फिल्म नौ मार्च को सिनेमाघरों में में रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications