सुजॉय घोष को तलाश है विद्या बालन के अर्नब बागची की
सुजॉय घोष ने अपनी फिल्म 'कहानी' की पब्लिसिटी के लिए नया ही तरीका तलाशा है। उन्होंने अर्नब बागची नाम के एक आदमी के मिसिंग पोस्टर पूरे शहर में लगवा दिए हैं। दरअसल, ये पोस्टर उनकी आने वाली फिल्म 'कहानी' के ही हैं। फिल्म की लीड हिरोइन 'द डर्टी पिक्चर' से सबको हैरान कर देने वाली विद्या बालन हैं।
सुजॉय के इस तरह से फिल्म को प्रमोट करना अलग ही तरीका है लेकिन इस तरह के पोस्टर देखने वालों को कुछ और ही लग रहा है। उनके मुताबिक, ये ऐसे लोगों के दिल को छुएगा जिनके परिवार का कोई अपना लापता है। देखें कहानी फिल्म का ट्रेलर
लेकिन फिल्म बनाने वालों को ऐसा नहीं लग रहा। उन्हें लगता है कि हम किसी को हर्ट करने के बजाय लोगों को अवेयर कर रहे हैं।
सुजॉय के अनुसार उन्हें यह नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है। हम लोगों को मूवी से अवेयर कराना चाहते हैं। मिसिंग पोस्टर में हमने मूवी की वेबसाइट भी मेंशन की है।' वैसे भी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक यूनीक आइडिया होना बेहद जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications