मेरी नहीं विद्या की फिल्म है कहानीः सुजॉय
फिल्म अलादीन की असफलता से आगे बढ़ते हुए निर्देशक सुजॉय घोष अपनी आने वाली फिल्म कहानी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुजॉय का कहना है कि यह फिल्म इसलिए बनी क्योंकि इस फिल्म की एक्ट्रेस ने कहानी पर भरोसा किया।
इस फिल्म में विद्या बालन ने 6 महिने की एक गर्भवती महिला का रोल किया है जो कोलकाता में अपने लापता हुए पति की तलाश करने आती है। यह फिल्म 9 मार्च को पर्दे पर रिलीज हो रही है। सुजॉय के अनुसार कहानी पर मुझसे अधिक विद्या ने ध्यान दिया है।
उन्हें इस फिल्म पर शुरू से ही भरोसा था और आज इस फिल्म में काम करके उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है। उन्होने इस फिल्म में केवल काम ही नहीं किय है बल्कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जब भीड़ बेकाबू हो जाती थी तो विद्या ही उनको आगे बढ़ कर समझाती थी।
फिल्म के निर्देशक को इस फिल्म पर काम शुरू करते समय सब कुछ आसानी से होने की उम्मीद थी लेकिन उनकी फिल्म अलादीन की असफलता ने काफी कुछ बदल दिया। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने काम किया था।
कहानी लीक से पूरी तरह हटकर बनाई गई है। अगर अलादीन हिट होती, तब भी मैं इसे बनाता। हां, तब मैं इसे दोगूने जोश के साथ बनाता। कहानी को लेकर निर्देशक को कोई चिंता नहीं है कि उनकी यह फिल्म हिट होगी या फ्लॉप। इतना ही नहीं मेरे पास कोई ऐसा फॉर्मुला नहीं है जिससे मैं बता दूं कि मेरी कोई फिल्म हिट होगी या फ्लॉप। लेकिन हां मैं विद्या के साथ काम करना चाहता था और यह काम मैंने किया।


Click it and Unblock the Notifications