बेस्ट एक्ट्रेस हैं विद्या बालनः परमब्रता चटर्जी
फिल्म 'कहानी' में विद्या बालन के साथ 9 साल बाद दोबारा काम करने वाले अभिनेता परमब्रता चटर्जी का कहना है कि विद्या अभी भी स्वभाविक और सहज अभिनय करने वाली अभिनेत्री बनी हुई हैं। विद्या ने बंगाली फिल्म 'भालो थेको' से अपने करियर की शुरुआत की थी, इस फिल्म में उनके साथ परमब्रता ने भी काम किया था।
परमब्रता ने कहा, विद्या एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, शायद वह उन अभिनेत्रियों में सर्वश्रेष्ठ हैं जिनके साथ मैंने अभी तक काम किया है। साथी कलाकार के रूप में वह बहुत मिलनसार हैं और दूसरों के साथ बहुत सहयोग करती हैं। परमब्रता ने कहा, मैं हिन्दी फिल्मों में नया हूं। इस लिहाज से विद्या ने मेरी मदद की। वह बहुत शरारती भी हैं। सेट पर वह मेरे उच्चारण का मजाक उड़ाते हुए मेरी नकल करती थी, मुझ पर ताने मारती थी कि मैं इसे ठीक कर लूं। इससे हमारे बीच दोस्ताना माहौल बन गया जिससे काम करने में भी आसानी हुई और फिल्म के दृश्यों को सही तरह से फिल्माने में भी।
अंग्रेजी फिल्म बांग कनेक्शन और दोसार, बाइसे श्राबण, तीन यारी कथा जैसी कई बंगाली फिल्मों में काम चुके परमब्रता कहानी में अपने काम के लिए मिल रही तारीफों से खुश हैं। लेकिन इसके लिए मैं कोलकाता और मुंबई के अपने सहयोगियों और सह कलाकारों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि कोलकाता कहानी के दूसरे अभिनेता के रूप में उभरता है। फिल्म में मैं नहीं बल्कि कोलकाता प्रमुख भूमिका में है।
परमब्रता ने कहा, जब सुजॉय ने मुझे फिल्म के बारे में बताया तब मैं यूरोप में था, वहां मैं लौटकर आने पर मैंने पटकथा देखी जो मुझे पसंद आई। उन्होंने कहा, मुझे सुजॉय की झंकार बीट्स पसंद आई थी। मैंने उनकी फिल्म होम डिलीवरी भी देखी हुई थी। और कहानी मेरी पहली हिन्दी फिल्म होने जी रही थी, इस वजह से मैं इसमें काम करने को लेकर तैयार हो गया।
परमब्रता ने हिन्दी फिल्मों मे काम करने को लेकर कहा कि अभी तक उन्हें कोई ऐसा दमदार प्रस्ताव नहीं मिला लेकिन जब मिलेगा तो वह जरूर काम करेंगे। परमब्रता एक बंगाली फिल्म जियो काका का निर्देशन भी कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications