ब्लॉकबस्टर सीक्वल फाइनल.. शाहरूख से CLASH.. 'शिवाय' में दिखेगी झलक!

By Neeti

विद्या बालन स्टारर फिल्म 'कहानी 2' के पोस्टपोंड होने की खबरों पर आखिरकार ताला लग गया है। जी हां, सारी बातें महज कोरी अफवाह थी। सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 25 नवंबर को ही रिलीज होगी। फिल्म में विद्या बालन के साथ अर्जुन रामपाल दिखेंगे।

अजय देवगन की फिल्म शिवाय 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है, जिसके साथ कहानी 2 का ट्रेलर जोड़ा जाएगा। बता दें, कहानी 2.. शाहरूख खान- आलिया की फिल्म डियर जिंदगी से क्लैश होने वाली है। बहरहाल, हमें तो फिलहाल दोनों ही फिल्मों का इंतजार है।

25 सालों में.. अजय देवगन की पहली KISS.. हॉट सीन.. देंखे TEASER!

Kahaani 2

यहां जानें साल 2016 में आने वाली धमाकेदार फिल्में-

शिवाय

अजय देवगन की फिल्म शिवाय अपनी ट्रेलर से ही धमाका कर चुकी है। फिल्म 28 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म से खासकर देवगन फैंस को काफी उम्मीदें हैं। बता दें, यह अजय देवगन की ड्रीम प्रोजेक्ट है।

ऐ दिल है मुश्किल

शिवाय के साथ ही 28 अक्टूबर को रिलीज होगी करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल.. रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय स्टारर यह फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

एम एस धोनी

नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। कोई शक नहीं कि यह फिल्म बॉलीवुड फैंस के साथ साथ क्रिकेट फैंस को भी आकर्षित कर रही है। फिल्म में मुख्य किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं। एम एस धोनी 30 सितंबर को रिलीज होगी।

बेफिक्रे

आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बन रही फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर और वाणी कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। बता दें, फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के बाद आदित्य़ यह फिल्म लेकर आए हैं।

डियर ज़िदगी

गौरी शिंदे के निर्देशन में बन रही फिल्म खासकर इसलिए चर्चा में है, क्योंकि पहली बार शाहरूख खान और आलिया भट्ट सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखेंगे। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।

दंगल

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' 23 दिसंबर को रिलीज होगी। जब फिल्म आमिर खान की हो, तो फिर कुछ और कारण होने की जरूरत नहीं.. दंगल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है।

रॉक ऑन 2

वहीं, फरहान अख्तर, श्रद्धा कपूर की फिल्म रॉक ऑन 2 का इंतजार भी फैंस को बेसब्री से है। फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी।

कहानी 2

विद्या बालन की फिल्म कहानी 2 काफी फेर- बदल के बाद 25 नवंबर को ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर शिवाय के साथ रिलीज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X