कादर खान के निधन पर भावुक गोविंदा का बयान- मेरे मेंटर ही नहीं, पिता समान थे
Recommended Video

एक्टर- राइटर कादर खान के निधन से पूरा बॉलीवुड परिवार शोकाकुल है। कादर खान के साथ दर्जनों फिल्म में को-स्टार रहे गोविंदा ने भी एक पोस्ट डाल कर कादर खान को भावपूर्ण श्रंद्धाजलि दी है। गोविंदा ने लिखा- कादर खान साहब मेरे मेंटर ही नहीं, बल्कि मेरे पिता समान थे। उनके साथ काम करने वाले हर एक कलाकार को उनकी याद जिंदगी भर आती रहेगी, वो ऐसे इंसान थे।
गोविंदा ने भावुक होकर पोस्ट में लिखा- 'कादर खान साहब मेरे मेंटर ही नहीं थे बल्कि मेरे पिता समान थे। उनके साथ काम करने वाले हर एक कलाकार को उनकी याद जिंदगी भर आती रहेगी, वो ऐसे इंसान थे। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और मेरे परिवार का एक अहम सदस्य आज हमेशा के लिए अलविदा कह गया है। हम कितने दुखी हैं, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।'

बता दें, गोविंदा और कादर खान ने दस से ज्यादा फिल्मों में साथ काम किया है और लगभग सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं। कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, दुल्हे राजा, आंखे, जैसी करनी वैसी भरनी, साजन चले ससुराल, राजा बाबू आदि..
गोविंदा के अलावा रवीना टंडन और डेविड धवन ने भी इस दिग्गज कलाकार को याद किया। रवीना टंडन ने लिखा- आपकी बहुत याद आएगी। आपके जैसा ह्यूमर और स्क्रीन प्रेज़ेस किसी के पास नहीं था। आतिश, घरवाली बाहरवाली से लेकर दूल्हे राजा, वाह तेरा क्या कहना से लेकर बड़े मियां छोटे मियां। कादर भाई, आपकी यादों का ख़ज़ाना है। परिवार के लिए संवेदनाएं।


Click it and Unblock the Notifications











