..................... Kader Khan's son Sarfaraz opens up on his last days, he tried to kiss his on before dying - Hindi Filmibeat

मरने से पहले कादर खान ने आखिरी बार क्या किया, बताकर रो पड़े बेटे सरफराज़ खान

कादर खान अब इस दुनिया में नहीं रहे और उनके फैन्स अभी भी इस बात को कुबूल करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कादर खान का परिवार भी इस दुख से अभी तक लड़ रहा है। उनकी शोक सभा में उनके बेटे सरफराज़ खान उन्हें याद कर एक बार फिर रो पड़े। सरफराज़ ने कादर खान के आखिरी दिनों के बारे में बताया, जिसे सुनकर किसी का भी दिल भर आएगा।

सरफराज़ ने बताया कि आखिरी वक्त में मैं अब्बा से चुम्मी मांगता था और अपना गाल उनके पास लेकर जाता था। वो बहुत कोशिश ज़रूर करते थे लेकिन सफल नहीं हो पाते थे। वो जाते जाते मुझे प्यार करने की कोशिश करते रहे पर कर नहीं पाए। गौरतलब है कि कादर खान सुप्रान्यूकलियर पाल्सी से ग्रसित थे जहां, धीरे धीरे, शरीर के अंग, अपना काम करना भूलने लगते हैं।

kader-khan-s-son-sarfaraz-opens-up-on-his-last-days-he-tried-to-kiss-son-before-dying

सरफराज़ ने बताया कि आखिरी वक्त तक अब्बा ने हमें हमेशा दूसरों को प्यार देना ही सिखाया है। उनका कहना था कि लोगों के बीच का पुल बनना चाहिए। वो हर उस इंसान के पास होते थे जिसे उनकी ज़रूरत होती थी। वो सबको अपने खुद के बच्चों जैसा प्यार और अपनापन देते थे और वैसे ही सलाह मशवरा भी देते थे।

सरफराज़ ने बताया कि कादर खान कभी किसी पर बोझ नहीं बनना चाहते थे। आखिरी समय आते आते, उनके हाथ कांपने लगे थे। वो चीज़ें करना चाहते थे पर कर नहीं पाते थे। ये बातें बताते हुए, सरफराज़ का गला भर आया।

कादर खान को कनाडा में सुपुर्द - ए - खाक किया गया। सरफराज़ ने दुख जताया कि बॉलीवुड से किसी ने खेद जताने तक के लिए फोन नहीं किया। यहां जानिए, कादर खान के जीवन की कुछ दिलचस्प बातें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X