..................... Kader Khan's Last Rites Performed In Canada, See Pics - Hindi Filmibeat

कादर खान की अंतिम विदाई- कनाडा में 81 वर्षीय अभिनेता का हुआ था निधन- देंखे तस्वीरें

Recommended Video

Kader Khan को कनाडा में किया गया सुपुर्द-ए-खाक, 31 दिसबंर को ली थी अंतिम सांस | FilmiBeat

बॉलीवुड के जाने माने दिग्गज अभिनेता कादर खान ने 31 दिसंबर को अपनी अंतिम सांसे लीं। रिपोर्ट के मुताबिक बीती रात अभिनेता का अंतिम संस्कार किया गया। यहां उनके तीनों बेटे, बाकी परिवार और दोस्त शामिल रहे। अंतिम विदाई से पहले कादर खान की शरीर को मस्ज‍िद में रखा गया था। यहां नमाज और दूसरी आखिरी रस्में निभाई गई थीं।

कादर खान कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कुछ दिनों पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद BIPAP वेटिंलेटर पर रखा गया था। उनके बेटे ने इंटरव्यू के दौरान कहा, जिस वक्त मेरे पिता का निधन हुआ उनके चेहरे पर मुस्कान थी। उस मुस्कान को मैं दुनिया में सबसे ज्यादा अहमियत देता हूं। उनके आखिरी साल काफी दर्द में बीते।

Kader Khan

कादर खान ने बॉलीवुड के लगभग 300 फिल्मों में काम किया है, जबकि लगभग 250 फिल्मों के संवाद लिखे हैं। उन्होंने 1973 में फिल्म दाग से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। जबकि आखिरी बार उन्हें 2015 में आई फिल्म 'दिमाग का दही' में देखा गया था।

अभिनेता के निधन से पूरा बॉलीवुड परिवार शोकाकुल है। फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेताओं से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्टपति रामनाथ कोविंद ने भी एक्टर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। कादर खान बॉलीवुड के कई सितारों के काफी करीबी थी। लेकिन अफसोस उनकी अंतिम यात्रा में कोई सेलिब्रिटी शामिल नहीं हुए।

कादर खान के बेटे ने भी इस बारे में बात करते हुए कहा, कनाडा जाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने मेरे पिता को नजरअंदाज कर दिया था। फिल्म इंडस्ट्री अब ऐसी बन चुकी है। यहां उनके लिए कोई भावनाएं नहीं है जिन्होंने भारतीय सिनेमा में योगदान दिया हो। टॉप एक्टर्स को रिटायर्ड दिग्गजों के साथ तस्वीरों में देखा जाता है। लेकिन ये प्यार सिर्फ तस्वीरों तक ही सीमित रहता है। इससे ज्यादा कुछ नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X