दिवंगत कादर खान के सबसे बड़े बेटे का कनाडा में निधन, 5 महीने से थे अस्पताल में भर्ती
दिवंगत अ्भिनेता कादर खान के सबसे बड़े बेटे अब्दुल कुद्दुस का कनाडा में निधन हो गया है। अब्दुल कुद्दुस कनाडा में सिक्योरिटी अफसर के तौर पर तैनात थे। कादर खान की पहली पत्नी के बड़े बेटे अब्दुल कुद्दूस गुर्दे संबंधी बीमारी से ग्रस्त थे और पिछले 5 महीनों से अस्पताल में भर्ती थे। कुद्दूस के भाई सरफराज ने इस खबर की जानकारी दी है।
सरफराज ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि कनाडा के एक अस्पताल में बुधवार को कुद्दूस का निधन हो गया। सरफराज ने कहा, "मेरे भाई की डायलेसिस हो रही थी। कुछ समय से उन्हें किडनी की समस्या थी। पिछले पांच महीने से वह अस्पताल में थे। लेकिन कल सुबह वह चल बसे।"

कादर खान के तीन बेटे हैं, जिनमें से अब्दुल कुद्दुस सबसे बड़े थे। बाकी दो बेटे हैं सरफराज और शहनवाज खान.. सरफराज खान एक्टर होने के साथ-साथ प्रड्यूसर भी हैं। सरफराज ने 2003 में सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' में भी काम किया है। वह उसमें सलमान खान के जिगरी दोस्त असलम के किरदार में थे। जबकि 2009 में आई 'वॉन्टेड' में भी वह सलमान के दोस्त के रोल में थे।
सरफराज और शहनवाज खान ने 2012 में अपने पिता कादर खान के साथ मिलकर 'कल के कलाकार इंटरनैशनल थिएटर' की शुरुआत की थी। एक इंटरव्यू में सरफराज ने बताया था कादर खान इस बात को लेकर बहुत सख्त थे कि वह फिल्मी दुनिया में कभी बेटों के लिए किसी को अप्रोच नहीं करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












