अभिनेता कादर खान गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, बाइपैप वेंटीलेटर पर हो रहा है इलाज
Recommended Video

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर कादर खान की तबियत काफी समय से नासाज है और अब वो काफी गंभीर अवस्था में पहुंच चुके हैं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बाइपेप वेंटीलेटर पर रखा है। दिग्गज एक्टर कादर खान अपने बेटे बहू और बेटे सरफराज और शाइस्ता के साथ काफी समय से कनाडा में रह रहें हैं। गौरतलब है कि उन्होन एक से बढ़कर एक फिल्मों में ना सिर्फ बेहतरीन किरदार प्ले किए हैं बल्कि कई फिल्मों के डायलॉग भी लिखें हैं।
गौरतलब है कि उनके बेटे ने बताया है..प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर के कारण दिमाग से संचालित होने वाली गतिविधियां काफी ज्यादा इफेक्ट हुईं हैं।

इसी कारण उनको सांस लेने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है और यही कारण है कि उनको बाइपेप वेंटीलेटर पर रखा गया है। उनके शरीरी में निमोनिया के लक्षण भी पाए गएं और उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications