..................... Kadambari Jethwani who suspend 3 IPS officers know who is Kadambari Jethwani - Hindi Filmibeat

कादंबरी जेठवानी: जानिए कौन है ये हसीना जिनके कहने पर 3 आईपीएस अधिकारी हुए सस्पेंड

Kadambari Jethwani

Kadambari Jethwani: आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में एक्ट्रेस और मशहूर मॉडल कादंबरी जेठवानी के आरोपी की जांच करने के बाद में एक महानिदेशक के अलावा तीन आईपीएस अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया है। बता दे की एक्ट्रेस ने पुलिस अधिकारियों पर उनके खिलाफ दर्ज मामले में जल्दबाजी में गिरफ्तार करने और परेशान करने के आरोप लगा दिए थे। लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार यह कादंबरी जेठवानी है कौन?

IMDb की प्रोफाइल की माने तो आपको बता दें कि कादंबरी जेठवानी 28 साल की एक मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस है। उनका जन्म गुजरात के अहमदाबाद में एक हिंदू सिंधी जेठवानी परिवार में हुआ था। हालांकि उनके पिता नरेंद्र कुमार एक मर्चेंट नेवी ऑफिसर है और उनकी मां आशा इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी है। जो भारतीय रिजर्व बैंक में मैनेजर भी है।

कादंबरी ने अपनी पढ़ाई प्रकाश हायर सेकेंडरी स्कूल, माउंट कार्मल हाई स्कूल और उदगम स्कूल, अहमदाबाद के सभी एलिट इंस्टीट्यूट से पूरी की है। 12 साल की उम्र में ही उन्होंने भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ले ली थी। पढ़ाई में भी वह शुरू से काफी अच्छी रही। हायर सेकेंडरी एग्जाम में भी उन्होंने टॉप कर लिया था और अहमदाबाद के प्रेस्टीजियस श्रीमती एनएचएल म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री भी हासिल की।

हालांकि जब कादंबरी की मां का ट्रांसफर हुआ तो उनके परिवार को मुंबई आना पड़ा। वहां पर अचानक से एक निर्देशक के साथ में उनकी मुलाकात की वजह से एक्ट्रेस को बॉलीवुड फिल्म साड्डा अड्डा में लीड किरदार मिला। खान की यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई और बाद में साउथ की कई सारी फिल्मों में एक्ट्रेस को देखा जा चुका है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूर्व इंटेलिजेंस चीफ पी सीतारमा अंजनेयुलु (डीजी रैंक), विजयवाड़ा के फॉर्मर पुलिस कमिश्नर क्रांति राणा टाटा (आईजी रैंक), और विशाल गुन्नी (एसपी रैंक), तत्कालीन डिप्टी पुलिस कमिश्नर (विजयवाड़ा) को कादंबरी के लगाए हुए कई सारे आरोपों की जांच करने के बाद में निलंबित कर दिया गया है।

Read more about: kadambari jethwani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X