माता सीता का रोल कैसे मिला... बॉयकॉट करो...Anjali Arora की लेटेस्ट रील पर भड़के यूजर्स, लगाई फटकार

Lock Upp Anjali Arora

Anjali Arora Trolled For Her New Reel Video: 'कच्चा बादाम गर्ल' के नाम से फेमस हुई अंजलि अरोड़ा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। पहले तो उन्होंने अपने डांसिंग स्कील के चलते हर किसी का दिल जीत और बाद में कंगना रनौत के शो 'लॉकअप 1' में एक अच्छी खासी पहचान बना ली थी। लेकिन अब उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा हमेशा से अपने डांस को लेकर ट्रोल होती हुई नजर आई है। लेकिन इस बार उन्हें उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी खरी-खोटी सुनाई जा रही है। हाल ही में खबर आई है कि अभिषेक सिंह की 'श्री रामायण कथा' फिल्म में उन्हें माता सीता के किरदार के लिए फाइनल किया गया है।

हालांकि लोगों को यह बात रास नहीं आ रही है कि अंजलि अरोड़ा माता सीता का किरदार निभाने के लिए परफेक्ट है। हाल ही में अंजलि ने एक रील भी शेयर की और इस पर अब लोग हेट कमेंट करते हुए भी नजर आए। अंजलि अरोड़ा का यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों ने काफी भद्दे कमेंट भी किए।

अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि 'इनको करना है सीता माता का रोल, किसने साइन कर लिया, आखिर मिल कैसे गया इनको यह रोल।' तो वही एक यूजर ने लिखा कि 'इनका बॉयकॉट करना चाहिए, देखो तो कैसे डांस कर रही है।' वीडियो में अंजलि को कुलदीप मानक के गाने जिंद कढ़ के पर डांस करते देखा जा रहा है।

अंजलि अरोड़ा ने माता सीता का किरदार निभाने को लेकर यह भी कहा कि वह शुक्रगुजार है कि उन्हें यह रोल ऑफर हुआ। यह रोल ऐसा है कि कोई भी इसके लिए मना नहीं कर सकता। दरअसल अंजलि इसको निभाने के लिए भी बहुत मेहनत कर रही है और किताबें भी पढ़ रही हैं। इसके लिए वह वर्कशॉप ले रही है और अपना 100% देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

More from Filmibeat

Read more about: lock upp anjali arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X