कबीर सिंह- कियारा आडवाणी के अभिनय से खुश होकर 'अर्जुन रेड्डी' एक्टर विजय ने भेजा तोहफा
फिल्म कबीर सिंह रिलीज के साथ ही लोगों के दिलों पर राज कर रही है और उसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। बता दें कि शाहिद कपूर के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नजर आईं हैं जिनके अभिनय की तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं बल्कि ओरिजनल फिल्म अर्जुन रेड्डी के अभिनेता विजय देवरकोंडा ने कियारा आडवाणी के अभिनय से खुश होकर उनको शुभकामनाएं भेजी हैं।
गौरतलब है कि कियारा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि विजय ने उनको फिल्म के लिए मुबारकबाद देते हुए एक गिफ्ट और नोट भी भेजा है। कियारा ने सोशल मीडिया एक फोटो शेयर करते हुए उनके शुक्रिया भी कहा है।

अभिनय की बात करें तो कबीर सिंह में शाहिद एग्रेसिव कैरेक्टर लोगों को काफी इंप्रेस कर रहा है। शाहिद के अलावा फैंस को कियारा आडवाणी की सादगी भी पसंद आ रही है।
फिल्म अब तक 146.63 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इसके साथ ही कबीर सिंह 2019 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। कबीर सिंह रिलीज के दूसरे शुक्रवार को भी सबसे अधिक कमाई करने वाली इस साल की पहली फिल्म बन गई है। इसके पहले सलमान खान की भारत ने शानदार कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications
