..................... Kabir Singh teaser out now starring Shahid Kapoor, Kiara Advani - Hindi Filmibeat

शाहिद कपूर का धमाकेदार 'इंटेंस' अंदाज- 'कबीर सिंह' TEASER हुआ रिलीज

तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी की ऑफिशियल हिंदी रीमेक फिल्म 'कबीर सिंह' का पहला टीजर रिलीज किया जा चुका है। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर 1 मिनट लंबा यह टीजर काफी दिलचस्प है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है। यह 21 जून 2019 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के टीजर से साफ है कि यह फिल्म काफी धमाकेदार होने वाला है।

अर्जुन रेड्डी एक शराब की लत से पीड़ित सर्जन की कहानी है जो अपनी गर्लफ्रेंड की शादी के बाद इस लत में और डूबता चला जाता है और खुद को बर्बाद करने की तरफ बढ़ जाता है। फिल्म अर्जुन के प्यार में गिरने और फिर ज़िंदगी में उठने की कहानी है। तेलुगू फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था विजय देवरेकोंडा ने।

Kabir Singh

ट्रेलर से ही साफ है कि फिल्म में शाहिद कपूर दो अलग अलग लुक में दिखाई देंगे। जहां एक ओर क्लीन शेव चॉकलेट बॉय लुक में दिख रहे हैं.. तो दूसरी तरफ बढ़ी दाढ़ी में रफ एंड टफ लुक में एक्शन करते दिख रहे हैं। फिल्म एक जबरदस्त एक्शन- ड्रामा है। उम्मीद कर सकते हैं कि 'अर्जुन रेड्डी' की तरह 'कबीर सिंह' भी लोगों को खूब पसंद आएगी।

यहां देंखे फिल्म का टीजर-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X