कबीर सिंह- धमाकेदार पोस्टर के साथ हुआ Trailer रिलीज डेट का ऐलान- शाहिद कपूर दिखे दमदार
Recommended Video
अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का एक नया धमाकेदार पोस्टर रिलीज किया गया है जो कि शानदार लग रहा है। बता दें कि शाहिद कपूर के इस पोस्टर के साथ साथ इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान भी हो गया है। इस फिल्म का ट्रेलर 13 मई को रिलीज होगा जिसका इंतजार काफी समय से किया जा रहा था। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी और इस फिल्म को लेकर वो भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है। यह 21 जून 2019 को रिलीज होने वाली है। अर्जुन रेड्डी एक शराब की लत से पीड़ित सर्जन की कहानी है जो अपनी गर्लफ्रेंड की शादी के बाद इस लत में और डूबता चला जाता है और खुद को बर्बाद करने की तरफ बढ़ जाता है।

फिल्म अर्जुन के प्यार में गिरने और फिर ज़िंदगी में उठने की कहानी है। तेलुगू फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था विजय देवरेकोंडा ने।
अब देखना ये है कि ये फिल्म हिंदी रीमेक में किस तरह से धमाका करती है। शाहिदक कपूर को काफी समय से एक हिट की तलाश है।


Click it and Unblock the Notifications