कबीर सिंह- खत्म हुई फिल्म की शूटिंग, शाहिद और कियारा समेत टीम ने ऐसे किया सेलिब्रेट
अभिनेता शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस समय एक तस्वीर वायरल हो रही है। बता दें कि ये तस्वीर कबीर सिंह की टीम की है जो कि रैपअप के बाद सामने आई है। इस तस्वीर में शाहिद कपूर और टीम केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि काफी समय से इस इस शानदार फिल्म की शूटिंग चल रही थी। कबीर सिंह को लेकर शाहिद कपूर पहले ही कह चुके हैं कि इस फिल्म के लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं और उनके लिए फिल्म काफी खास है।
इस फिल्म की बात करें तो फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक हैं। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा नजर आए थे। कहानी की बात करें तो अर्जुन रेड्डी एक शराब की लत से पीड़ित सर्जन की कहानी है..

जो अपनी गर्लफ्रेंड की शादी के बाद इस लत में और डूबता चला जाता है और खुद को बर्बाद करने की तरफ बढ़ जाता है। यह फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज होने वाली है।
फिल्म के टीजर से साफ है कि यह फिल्म काफी धमाकेदार होने वाली है। शाहिद कपूर काफी समय के बाद लीड में रोल नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications