Kabir Singh Poster- शाहिद कपूर का खतरनाक लुक रिलीज- पागल हुए फैंस ने किए ये कमेंट्स
सुपरस्टार एक्टर शाहिद कपूर इस समय फिल्म कबीर सिंह को लेकर छाए हुए हैं और हालिया रिलीज पोस्टर ने तो धमाका कर डाला है। उनके फैंस इस पोस्टर को देखकर काफी ज्यादा खुश हुएं हैं और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जबरदस्त साबित होगी। इस पोस्टर में शाहिद कपूर काफी ज्यादा रफ टफ लुक में नजर आ रहे हैं जिसको देखकर आपको शानदार एक्शन की उम्मीद तो जरूर जागी होगी। शाहिद कपूर का ये लुक रिलीज होते ही काफी वायरल हो रहा है।
इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो अर्जुन रेड्डी एक शराब की लत से पीड़ित सर्जन की कहानी है जो अपनी गर्लफ्रेंड की शादी के बाद इस लत में और डूबता चला जाता है और खुद को बर्बाद करने की तरफ बढ़ जाता है।

फिल्म अर्जुन के प्यार में गिरने और फिर ज़िंदगी में उठने की कहानी है। तेलुगू फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था विजय देवरेकोंडा ने। जहां एक ओर क्लीन शेव चॉकलेट बॉय लुक में दिख रहे हैं..
तो दूसरी तरफ बढ़ी दाढ़ी में रफ एंड टफ लुक में एक्शन करते दिख रहे हैं। फिल्म एक जबरदस्त एक्शन- ड्रामा है। उम्मीद कर सकते हैं कि 'अर्जुन रेड्डी' की तरह 'कबीर सिंह' भी लोगों को खूब पसंद आएगी। फिल्म 21 जून को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











