कबीर सिंह को रिलीज़ होते झटका, HD Print में लीक, धड़ल्ले से हो रही डाउनलोड

By Staff

Recommended Video

Shahid Kapoor & Kiara Advani's Kabir Singh get LEAKED; Check Out | FilmiBeat

कबीर सिंह शाहिद कपूर के करियर की बेस्ट फिल्म कही जा रही है। आज ही फिल्म रिलीज़ हुई है और इसके अच्छे रिव्यू आने शुरू ही हुए थे कि अब फिल्म के लिए एक झटका आया है। पूरी की पूरी फिल्म HD Print में तमिलरॉकर्स ने लीक कर दी है। इससे फिल्म की ओपनिंग को अच्छा खासा झटका मिल सकता है।

खासतौर से इसलिए कि वैसे भी ये एक रीमेक फिल्म है जिसे अर्जुन रेड्डी की पूरी कॉपी बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म की पूरी कहानी लोगों को पता है। यही कारण है कि फिल्म लीक होते ही धड़ल्ले से डाउनलोड होना शुरू हो चुकी है।

रही शाहिद कपूर की बात तो उनके साथ ये पहली बार नहीं हुआ है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म उड़ता पंजाब भी रिलीज़ होने से पहले ही लीक हो चुकी थी जिसका असर उड़ता पंजाब के बॉक्स ऑफिस पर पड़ा था। कबीर सिंह के बॉक्स ऑफिस पर इस लीक का कितना असर पड़ता है ये देखना होगा।

कौन है तमिलरॉकर्स?
तमिलरॉकर्स एक हैकर्स का ग्रुप है जो पहले केवल दक्षिण भारतीय फिल्मों को अपना निशाना बनाता था लेकिन पिछले कुछ समय से बॉलीवुड भी इसकी चपेट में आ चुका है। तमिलरॉकर्स फिल्म के रिलीज़ होते ही या उससे 8 - 10 घंटे पहले ही फिल्म का एचडी प्रिंट डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा देता है।

kabir-singh-full-movie-hd-print-download-available-online-leaked-by-tamilrockers

साईबर सेल ने अब तक तमिलरॉकर्स को पकड़ने की काफी कोशिश की है लेकिन फिलहाल ये ग्रुप साईबर सेल की चपेट में नहीं आ पा रहा है और लगातार फिल्मों को नुकसान पहुंचा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X