..................... Kabir Singh Day 2 Box Office to start with bumper numbers, houseful at places - Hindi Filmibeat

कबीर सिंह के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस का हाल, शाहिद कपूर ने खुद किया ट्वीट

By Staff

शाहिद कपूर की कबीर सिंह दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर आग लगाएगी। इस बात की खुशी खुद शाहिद कपूर भी मना रहे हैं। दरअसल, एक फैन क्लब ने अहमदाबाद में टिकट बुकिंग की हालत शेयर करते हुए एक वीडियो दिखाया जहां दूसरे दिन के लगभग सभी टिकट बुक हैं और अहमदाबाद में फिल्म हाउसफुल है।

इसके बाद धीरे धीरे कई शहरों के फैन क्लब्स ने अपने अपने शहर की टिकट बुकिंग का हाल बताया जिसके हिसाब से कबीर सिंह का दूसरा दिन, फिल्म की ओपनिंग से बेहतर हो सकता है। कुछ ही घंटों में फिल्म के पहले शो के बाद फिल्म की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट भी इस बात पर मुहर लगा देगी। वैसे भी फिल्म ने इस साल की तीसरी बेस्ट एडवांस बुकिंग की है। देखिए ये रिपोर्ट

फिल्म की बात करें तो कबीर सिंह, तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। दोनों ही फिल्में संदीप वांगा रेड्डी ने डायरेक्ट की है इसलिए हिंदी फिल्म हू ब हू तेलुगू फिल्म की कॉपी है। इसलिए दोनों फिल्मों की तुलना लगातार की जा रही है। विजय देवरेकोंडा ने तेलुगू फिल्म के हर फ्रेम में दिल जीता।

kabir-singh-day-2-box-office-to-start-with-bumper-numbers-houseful-at-places

वहीं शाहिद कपूर कबीर सिंह के हर सीन में आग लगाते दिखाई दे रहे हैं। शाहिद का खुद भी मानना है कि कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी चचेरे भाई बहन हैं। दोनों एक जैसे बिल्कुल नहीं है लेकिन एक दूसरे से ज़्यादा अलग भी नहीं है। अगर आपने भी अभी तक फिल्म नहीं देखी है टिकट कटवा लीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X