83 वर्ल्ड कप फिल्म की रिलीज़ से पहले बुरी तरह ट्रोल हुए कबीर खान, फैन्स ने कहा होमवर्क ही कर लेते
रणवीर सिंह स्टारर 83 का प्रमोशन शुरू हो चुका है और कबीर खान की ये फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज़ हो रही है। एक इंटरव्यू में कबीर खान ने फिल्म से जुड़े इतने गलत तथ्य बताए कि क्रिकेट फैन्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।
कबीर खान ने कहा कि 1983 से पहले, भारत, वेस्ट इंडीज़ से कोई मैच नहीं जीता था और इसलिए 1983 का वर्ल्ड कप मैच, वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ काफी अहम था।

बस फिर क्या था फैन्स ने स्कोर कार्ड शेयर करके बताया कि उस मैच के अलावा, भारत वेस्ट इंडीज़ से तीन मैच जीत चुका था। फैन्स ने ये भी पूछा कि जब उन्हें जानकारी नहीं है तो उन्होंने इतनी बड़ी फिल्म कैसे बना ली।
बहरहाल, फैन्स और स्टार्स के बीच की ये तू तू मैं मैं अब सोशल मीडिया पर आम बात हो चुकी है। यहां देखिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications












