डॉक्यूमेंट्री की ओर लौटेंगे कबीर खान
बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्देशक कबीर खान का कहना है कि वह एक बार फिर डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के निर्माण का रूख करेंगे। उन्होंने हाल ही में फीचर फिल्म 'न्यूयार्क' का निर्देशन किया था।
कबीर ने कहा कि फीचर फिल्मों के अलावा वह डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का भी निर्माण करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे सच्ची घटनाओं को पर्दे पर पेश करना पसंद है। इसी वजह से मैं डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाना चाहता हूं। मुझे ऐसी फिल्मों से खास लगाव है।"
उल्लेखनीय है कि कबीर दो महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्री फिल्म 'द फारगोटेन आर्मी' और 'द जनर्लिस्ट एंड जिहादी: द मर्डर ऑफ डेनियल पर्ल' बना चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications