बजरंगी भले होंगे....पर पाकिस्तान के भाईजान नहीं...पड़ गए जूते
अब पाकिस्तान को बजरंगी भले ही कितने भी पसंद आए हों लेकिन टाइगर वो सलमान खान को नहीं मानते। तभी तो सब लोग तब सकते में आ गए जब कराची एयरपोर्ट पर कबीर खान को विरोध का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उन पर किसी ने जूता भी फेंका।
हालांकि कबीर खान ने ट्वीट कर कहा कि इस वाकये को नज़र अंदाज़ कर दिया जाए। कबीर खान पाकिस्तान एक कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बनने गए थे। जब कबीर जिन्नाह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे तो कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। उनका कहना था कि कबीर खान अपनी फिल्मों में पाकिस्तान का झूठा रूप दिखाते हैं।
[बजरंगी का सफेद झूठ Vs पाकिस्तान का काला सच!]
इन लोगों ने घुस कर मारेंगे, शेम शेम और पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए। वहीं भीड़ में से किसी ने उन पर जूता भी फेंका। गौरतलब है कि कबीर खान की बजरंगी भाईजान ने जहां भारत - पाकिस्तान के बीच प्यार का संदेश दिया।
वहीं उनकी फैंटम और एक था टाइगर पाकिस्तान में बैन थी। जानिए पाकिस्तान को इतना क्यों भाए थे बजरंगी भाईजान -


Click it and Unblock the Notifications